• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. दिल्ली
Written By WD

दिलवाली दिल्ली लौटाएगी भाजपा

श्रवण शुक्ल

दिल्ली विधानसभा चुनाव
FILE
नई दिल्ली। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने चुनाव प्रचार खत्म होने अंतिम दिन एक पत्रकार वार्ता मे दिल्ली की जनता से कहा कि भाजपा सत्ता मे आने पर दिल्ली की कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों को दिए गए दंश मिटाकर दिल्लीवालों को उनकी दिलवाली दिल्ली फिर से वापस लौटाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने संपूर्ण दिल्ली का दौरा किया और दिल्ली की जनता ने यही संदेश दिया कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों के दिन अब लद चुके हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 15 वर्षां से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तथा उनकी सरकार के लोग दिल्ली की जनता को धोखा देते रहे। चाहे बिजली-पानी के बिलों द्वारा जनता की जेबों पर डकैती हो, अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 50 लाख आम आदमियों को कालोनी नियमित करने के नाम पर धोखा देना हो, कमरतोड़ महंगाई और भ्रष्टाचार हो, इन सबके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस का कुराज और कुशासन ही जिम्मेदार रहा है।

हर्षवर्धन ने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार पूरी तरह ईमानदार और जवाबदेह सरकार होगी। सरकार बनने पर 30 दिन के अंदर महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा। बिजली-पानी के बिल कम किए जाएंगे।