suvichar

जानिए कौन हैं किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा

Updated: मंगलवार, 1 मार्च 2016 (18:22 IST)
आम आदमी पार्टी के एसके बग्गा ने भाजपा की परंपरागत कृष्णा नगर सीट पर मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी को करीब 2277 वोटों से हराया। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। केंद्रीय मं‍त्री डॉ. हर्षवर्धन इस सीट से कभी नहीं हारे हैं। इस बार भाजपा से दिल्ली में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीट भी हाथ से निगल गई। पेशे से वकील बग्गा किरण बेदी को हराकर सुर्खियों में आ गए हैं।

वे सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे बग्गा ने अन्ना आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान दिया था। वे 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले ही वे आप में ‍शामिल हुए थे।

बग्गा 1993 से ही कृष्णा नगर की गरीब और जरूरत मंद बच्चों के शिक्षा के लिए भी काम करने वाली कमेटी भगवान श्रीराम चंद्र दशहरा धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। बग्गा आम आदमी पार्टी में कारोबारी समुदाय की आवाज के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कारोबारियों के लिए वैट को सामान्य तौर पर लागू करने का खाका तैयार किया है।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा