sundarkand
✕

आप की सफलता राजनीतिक स्थिति में निर्णायक मोड़ : ममता

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (12:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत की ओर बढ़ने के साथ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आज इसे भारत के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एक 'निर्णायक मोड़' और उन लोगों के लिए भारी पराजय बताया जो प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त हैं।
तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर पर लिखा है कि यह जनता की जीत है और यह अहंकार और उन लोगों की भारी पराजय है जो राजनीतिक प्रतिशोध कर रहे हैं और लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में ममता ने कहा, 'दिल्ली का चुनाव मौजूदा राजनीतिक स्थिति में एक निर्णायक मोड़ है और यह जाहिर करता है कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कोई जगह नहीं है। देश को इस बदलाव की जरूरत थी। 
 
उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं, आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वह बहुत खुश हैं। चुनाव से दो दिन पहले ममता बनर्जी ने देश की व्यापक आवश्यकता और दिल्ली के विकास के लिए राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से आम आदमी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।(भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस