manglik dosh calculator
✕

ठीक एक साल बाद, 14 फरवरी को शपथ लेंगे केजरीवाल

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (15:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ठीक एक साल बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद आप नेता आशुतोष ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।' केजरीवाल ने प्रतिष्ठित नई दिल्ली सीट पर भाजपा की नुपुर शर्मा को करारी शिकस्त देते हुए 31,583 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है।
 
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में एक नई पार्टी के तौर पर उभरी आप ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेलकर एक हैरतअंगेज़ कारनामा अंजाम दिया था।  भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

केजरीवाल ने दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में 28 दिसंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सार्वजनिक रूप से शपथ ली थी। यह वही रामलीला मैदान है, जो लोकपाल आंदोलन का आयोजन स्थल बना था।
 
केजरीवाल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके ही गढ़ में 25,864 वोटों के भारी अंतर से हराया था।
 
केजरीवाल ने भ्रष्टाचार-विरोधी जनलोकपाल विधेयक को भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा बाधित किए जाने पर, 49 दिन सत्ता में रहने के बाद, पिछले साल 14 फरवरी को ही इस्तीफा दे दिया था।
 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?