suvichar
✕

'हमेशा साथ निभाने' वाली पत्नी के योगदान को नहीं भूले केजरीवाल

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (16:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित समर्थकों से घिरे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस ऐतिहासिक मौके पर अपनी पत्नी सुनीता के योगदान को नहीं भूले और 'हमेशा साथ निभाने' के लिए बड़ी आत्मीयता से उन्हें गले लगा लिया।
सुनीता से केजरीवाल की मुलाकात मसूरी में राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में हुई थी जहां दोनों भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में उत्तीर्ण होने के बाद प्रशिक्षण हासिल कर रहे थे।
 
अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद जब केजरीवाल पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो भावविभोर नजर आ रहीं सुनीता खामोशी के साथ उनके साथ खड़ी थीं। सुनीता खुद भी आईआरएस अधिकारी हैं।
 
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सुनीता के सतत समर्थन और समझ के बिना यह जीत संभव नहीं होती।
 
उन्होंने कहा, 'वह कभी सामने नहीं आईं लेकिन वह हमेशा साथ थीं। यदि वह साथ नहीं होती तो मेरे लिए कुछ भी हासिल करना संभव नहीं होता।' केजरीवाल अक्सर बड़ी आत्मीयता के साथ उस दिन को याद करते हैं जब उन्होंने सुनीता के समक्ष अपना प्रेम प्रस्ताव रखा था,  'एक दिन अकादमी में मैंने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और उनके सामने प्रेम प्रस्ताव रख दिया। उन्होंने कहा , हां।'  

केजरीवाल दंपति के दो बच्चे हैं। बेटी हषिर्ता आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत हैं और बेटा पुलकित स्कूल में पढ़ रहा है। केजरीवाल की एक छोटी बहन और एक भाई हैं। वह कौशाम्बी में अपने माता पिता के साथ एक फ्लैट में रहते हैं जो बतौर आईआरएस अधिकारी उनकी पत्नी को मिला हुआ है।(भाषा)
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस