Daily Horoscope
✕

अरविंद केजरीवाल ने CS को थमाया घोषणा पत्र

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2015 (23:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के मुख्य सचिव डी.एम. सपोलिया को आप के 70 सूत्री घोषणा पत्र को लागू करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को कहा जिसमें बिजली की दर में 50 प्रतिशत की कटौती, शहर में मुफ्त वाई-फाई और 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि घोषणा पत्र में किए गए वादों को कैसे पूरा किया जाए, इस संबंध में प्रस्तुति तैयार करने के स्पष्ट निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने यहां विट्ठल भाई पटेल हाऊस में केजरीवाल से मुलाकात की।
 
सिसोदिया ने कहा, ‘हमने मुख्य सचिव से मुलाकात की और उन्हें आप का 70 सूत्री घोषणा पत्र सौंपा और संबद्ध विभागों द्वारा 19 फरवरी तक एक रूपरेखा तैयार कराने को कहा।
 
पूर्व मंत्री सिसोदिया ने कहा कि संबद्ध विभागों को बिजली और जल की आपूर्ति सुधारने के लिए ‘किसी भी आपात स्थिति से निपटने की योजनाएं’ तैयार करने को कहा गया है। मई और जून में जब सब्जियों के दाम चढ़ते हैं, उस दौरान सब्जियों और फलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘गर्मी के सीजन में बिजली और जल का संकट रहता है। सब्जियों और फलों के दाम भी चढ़ जाते हैं जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, हमने उन्हें इन प्रमुख मुद्दों से निपटने के लिए आपात योजनाएं तैयार करने को कहा है।’ 
 
आप ने अपने घोषणा पत्र में पूरी दिल्ली में दो लाख सार्वजनिक शौचालय बनवाने, 20 नए कॉलेज स्थापित करने, निजी स्कूलों में शुल्क का नियमन करने, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 30,000 पलंग जोड़ने और अगले पांच साल में आठ लाख नए रोजगार पैदा करने का वादा किया था।
 
सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली के लोग एक साल से बिना सरकार के थे। हमने एक साल गंवा दिया और विकास कार्य ठप रहा।’ सपोलिया 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया और वह दो सप्ताह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। (भाषा)
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा