biodatamaker

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2015 (20:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं।
 
अन्ना हजारे की अगुवाई में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले 46 वर्षीय केजरीवाल के लिए रामलीला मैदान उनके रणक्षेत्र का महत्वपूर्ण अंग रहा है। दिल्ली सरकार, उत्तर दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को तैयार करने में जुटा है।
 
एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मैदान को समतल करने का काम पहले ही पूरा हो चुका है,  क्योंकि हमने हाल ही में यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए इसे तैयार किया था। हम चलित शौचालयों जैसी साफ-सफाई व्यवस्थाओं पर काम कर रहे हैं जिन्हें समारोह से कुछ दिन पहले ही लगा दिया जाएगा। बैठने की व्यवस्था दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही है जिसने करीब 40 हजार सीटों के लिए जगह बनाई है जिसमें वीआईपी दीर्घा भी शामिल है।
 
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम करीब 20 हजार लोगों के खड़े होने की भी व्यवस्था कर रहे हैं... चूंकि हमें पता नहीं है कि कितने समर्थक समारोह में आएंगे... हम उस दिन भीड़ को व्यवस्थित करने को लेकर थोड़ा चिंता कर रहे हैं। 29 दिसंबर 2013 को शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था।
 
एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए दीवारों और छतरियों पर ताजा पेंट किया गया था इसलिए उसे कुछ ठीक किया गया है। पीडब्ल्यूडी मंच और परिसर को फूलवाले गमलों से सजाने का काम भी शुरू करेगी। समारोह खुले में होगा इसलिए ऊपर से किसी चीज से ढंका नहीं गया है। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करते हुए 70 सदस्यीय विधानसभा में 67 सीटें जीती हैं।
 
केजरीवाल ने प्रतिष्ठित नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नूपुर शर्मा को 31,583 मतों से भारी शिकस्त देकर अपनी जीत दोहराई। अब यह ऐतिहासिक स्थल एक बार फिर से केजरीवाल के स्वागत के लिए तैयार है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में आप को 28 सीटें मिली थीं। उस समय भी केजरीवाल और उनके विजयी साथियों ने शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान को ही चुना था। (भाषा)
Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब