sundarkand

केजरीवाल ने दिया दिल्ली वासियों को सीएम बनने का न्योता

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2015 (16:52 IST)
-अनुपमा जैन
 
नई दिल्ली। अभूतपूर्व जनादेश प्राप्त करने के बाद आगामी 14 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले आप पार्टी संयोजक नए दौर की राजनीति के नायक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को न्योता (सीएम बनने का) दिया है।
मंगलवार देर शाम एफएम रेडियो पर जारी एक विज्ञापन के ज़रिए केजरीवाल ने एक भावुक संदेश में पिछली बार हुए शपथ ग्रहण समारोह वाले स्थल पर लोगों से आने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'यह मेरा कर्तव्य है कि आपको आपका अधिकार दूं। कृपया रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में पधारें, क्योंकि मैं मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहा हूं, आप सभी बनने जा रहे हैं। क्या आप रामलीला मैदान आएंगे?'
 
उन्होंने कहा, हम लोग दिल्ली को बेहतर जगह बनाने के लिए एक शपथ लेंगे। हम लोग आम आदमी की खुशियां वापस लाने के लिए शपथ लेंगे। कृपया जरूर आएं, क्योंकि मैं आपकी आवाज हूं। जय हिन्द।
 
उल्लेखनीय है कि यह वह रामलीला मैदान है, जिसने रातोंरात केजरीवाल को दिल्ली ही नहीं देश और दुनियाभर में नई पहचान दिलाई। अन्ना आंदोलन के दौरान उन्होंने यहीं से सुर्खियां बटोरीं। उनके लिए यह सुखद संयोग है इसी रामलीला मैदान में वे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नए युग की शुरुआत करेंगे। 
 
दिल्ली के इतिहास में 14 फरवरी की तारीख खासतौर पर दर्ज की जाएगी, क्योंकि वर्ष 2014 में इसी तारीख को 49 दिन तक मुख्यमंत्री रहने के बाद दिल्ली जनलोकपाल बिल पास नहीं होने पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ठीक सालभर बाद इसी तारीख को वे दोबारा मुख्यमंत्री पद पर काबिज होंगे।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्‍योता भेजेगी। प्रधानमंत्री ने इस शानदार विजय के लिए केजरीवाल को बधाई दी थी और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए केंद्र से पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया था। 
 
बधाई के लिए मोदी को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा था कि वे दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही उनसे मिलना चाहेंगे, पर पीएम मोदी का अरविंद केजरीवाल के इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि 14 फ़रवरी को प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के दौरे पर भी जाना है। 
 
इस दौरान प्रधानमंत्री बारामती और मुंबई जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी बारामती में एक समारोह के दौरान एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के साथ एक मंच पर नज़र आएंगे। अपने एक दिन के दौरे में पीएम मोदी मुंबई भी जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है तो उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ेगा।
 
इनके अलावा दिल्ली के सभी सातों सांसदों को भी न्‍योता भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और बीजेपी नेता किरण बेदी को भी न्‍योता भेजा जाएगा।
 
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 पर जीत हासिल की और दिल्ली विधानसभा में 96 फीसदी सीटें प्राप्त कीं, खुद केजरीवाल ने प्रतिष्ठित नई दिल्ली सीट पर भाजपा की नूपुर शर्मा को करारी शिकस्त देते हुए 31583 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। (वीएनआई)
 
Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?