dharma sangrah

अमेरिका का चुनावी नतीजों पर टिप्पणी से इंकार

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2015 (20:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत को भारत का अंदरुनी मामला बताते हुए उस पर टिप्पणी से इंकार कर दिया है और कहा है कि हिन्दुस्तान के साथ उसके रिश्ते आगे बढ़ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के 70 सदस्यीय विधानसभा में 67 सीटें जीतने के बारे में सवाल किए जाने पर विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि दिल्ली चुनाव भारत सरकार और उसके लोगों का आंतरिक मामला है।
 
उन्होंने कहा कि जहां तक हमारे संबंधों या हमारी भागीदारी या राष्ट्रपति की यात्रा का मामला है तो हम निश्चित रूप से भारत के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ता हुआ पाते हैं जिसमें भारी क्षमता है और जो इस बात से परिलक्षित होती है कि विदेश मंत्री जॉन कैरी और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों ने इस वर्ष के पहले महीने के भीतर भारत की यात्रा की। 
 
साकी ने कहा कि यह तथ्य स्थिति को बयां कर रहे हैं, लेकिन चुनाव परिणामों पर मेरी कोई विशेष टिप्पणी या विश्लेषण नहीं है। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चे पर केजरीवाल की जीत के बारे में पूछे जाने पर साकी ने कहा कि हम अलग-अलग राजनीतिक उम्मीदवारों पर राय जाहिर नहीं करते इसलिए मैं आपसे भारत सरकार और भारत की जनता की बात कह रही हूं। 
 
मिशिगन यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर ब्रायन मिन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए यह एक शानदार जीत है, जो यह साबित करती है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जल्द ठंडा पड़ने वाला नहीं है। 
 
मिन ने कहा कि मोदी के लिए आशा की किरण यह है कि मोदी के विकास एजेंड़े से करीब से जुड़े मतदाता बिजली और सरकार की कुशलता जैसे रोजमर्रा के विकास मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर करना जारी रखेंगे। कांग्रेस के लिए यह एक स्तब्ध करने वाली और शर्मिंदगी भरी हार है।
 
मिशिगन यूनिवर्सिटी में रौस स्कूल ऑफ बिजनेस में मार्केटिंग के प्रोफेसर पुनीत मनचंदा ने कहा कि आप की जीत ने कार्य प्रदर्शन के लिहाज से भाजपा के लिए पैमाने को और ऊंचा कर दिया है।
 
इसी विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन एवं राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर लीला फर्नांडीस ने कहा कि जीत के अंतर के लिहाज से आप की जीत एक बेहद महत्वपूर्ण चुनावी घटना है।
 
फर्नांडीस कहती हैं कि आप की जीत यह खुलासा करती है कि जमीनी स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के सत्ता ढांचे के विकल्प के रूप में उसमें एक धर्मनिरपेक्ष सर्ववर्गीय चुनावी विकल्प निर्मित करने की क्षमता है और अपने आप में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। (भाषा)
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?