Hanuman Chalisa

भाजपा के विज्ञापन पर आप का हमला

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (12:40 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए शुक्रवार को विभिन्न समाचारपत्रों में पहले पन्ने पर छपे विज्ञापन को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और कल होने वाले विधानसभा चुनाव में यह कहते हुए आप को वोट दिए जाने की अपील की कि इस प्रकार का विज्ञापन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
 
आप नेता आशुतोष ने कहा कि आज दिल्लीवासियों ने देखा है कि भाजपा ने पहले पन्ने पर विज्ञापन दिया है। मेरी राय में यह स्पष्ट तौर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
 
उन्होंने कहा कि मेरा सवाल यह है कि यदि प्रचार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद टेलीविजन पर इस प्रकार के विज्ञापनों की अनुमति नहीं है तो उन्हें समाचारपत्रों में क्यों अनुमति दी गई। कानून बदलना चाहिए। यदि बड़े समाचारपत्र इस प्रकार के विज्ञापन जारी करते हैं तो निश्चित रूप से लोगों के दिमाग पर इसका असर पड़ेगा।
 
आशुतोष ने ट्विटर पर यह मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि ऐसे विज्ञापनों के लिए भाजपा के पास धन कहां से आया।
 
उन्होंने कहा कि हर समाचारपत्र में पहले पन्ने पर विज्ञापन देने के लिए भाजपा के पास पैसा कहां से आया। ये विज्ञापन सबसे ज्यादा महंगे होते हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में हर समाचारपत्र में भाजपा का पहले पन्ने पर विज्ञापन छपा है। धन कहां से आया? आप की लड़ाई धन बल के खिलाफ है।'
 
इन आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा ने कहा, 'आप का यह दावा किया कि विज्ञापन चुनाव संहिता का उल्लंघन है, तो मैं समझता हूं कि यह उनका अज्ञान है। या तो उन्हें कानूनों की जानकारी नहीं है या आदर्श आचार संहिता की या फिर वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, 'विज्ञापन भाजपा के सकारात्मक एजेंडे के बारे में बात करता है जिसके बारे में पार्टी जनता को बताना चाहती है। इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं है। इस प्रकार के विज्ञापन मतदान के दिन तक दिए जा सकते हैं। (भाषा)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी