sundarkand
✕

थेल्स और MKU मिलकर बनाएंगे नाइट विजन डिवाइस

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (18:38 IST)
लखनऊ। रक्षा उपकरण निर्माता कंपनियों थेल्स और एमकेयू ने भारत तथा दुनिया के अन्य विभिन्न देशों के सशस्त्र बलों के लिए नाइट विजन डिवाइस को साझा तौर पर विकसित करने की घोषणा की है। डिफेंस एक्सपो के दौरान किए गए इस एलान के जरिए दोनों कंपनियों ने वर्ष 2018 में किए गए एमओयू को और मजबूत किया है। इस समझौते के तहत थेल्स और एमकेयू ने ऑप्ट्रोनिक डिवाइस को साझा तरीके से विकसित करने का इरादा किया था।

थेल्स के सीनियर एक्‍जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट पास्केल सोरीस ने इस अवसर पर कहा कि उनकी कंपनी एलफी को संयुक्त रूप से विकसित करने का इरादा करके एमकेयू के साथ सामरिक संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित है। यह बहुउपयोगी नाइट विजन डिवाइस भारत के साथ-साथ सारी दुनिया के रक्षाबलों को पेश की जाएगी।

एमकेयू लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीरज गुप्ता ने कहा, हम थेल्स जैसी वैश्विक टेक्नॉलॉजी कंपनी के साथ साझीदारी करके बहुत खुश हैं। इस गठजोड़ के तहत थेल्स की विशेषज्ञता और एमकेयू की निर्माण क्षमताओं का संगम होगा। साथ ही यह रक्षा उद्योग की स्थानीय स्तर पर निर्माण क्षमता को भी मजबूती देगा। काफी दूर तक का नजारा दिखाने वाली हल्की मोनोकलर नाइट विजन डिवाइस 'एलफी' रात के अंधेरे में युद्ध करने के लिए जरूरी दृश्यता देती है।

एलफी दूरबीन के विन्यास में एक स्टीरियोस्कोपिक दृष्टि उपलब्ध कराती है। यह उपकरण पैराट्रूपर्स और विशेष अभियान बलों के इस्तेमाल के लिए आदर्श है। इसे आयुध उपकरण पर लगाए जाने पर यह उपयोगकर्ता को लेजर प्वाइंट भी उपलब्ध कराता है। एमकेयू के कानपुर स्थित कारखाने में एलफी की पहली प्री-सीरीज के इस साल की पहली तिमाही के दौरान पूरी होने की संभावना है। वर्ष 2021 के पहली तिमाही तक इसके उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

अगला लेख