Daily Horoscope
✕

Defence Expo 2020 : एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, दिखेंगे 70 से ज्यादा देशों के उत्पाद

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (10:12 IST)
-अवनीश कुमार 

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में Defence Expo 2020 प्रदर्शनी का शुभारंभ आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजधानी की वृंदावन योजना में दोपहर 1.30 बजे डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे।
 
इस डिफेंस एक्सपो 2020 में रक्षा उपकरणों के कारोबारी एक ही जगह पर मौजूद होंगे और 70 से ज्यादा देशों की 1,028 कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां हैं।
डिफेंस एक्सपो के दौरान रक्षा सौदों से जुड़े तकरीबन 200 से ज्यादा एमओयू का अनुबंध भी होगा या डिफेंस एक्सपो 4 दिवसीय होगा और इस डिफेंस एक्सपो में 39 देशों के रक्षामंत्री भी शिरकत करेंगे।
 
डिफेंस एक्सपो 2020 को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल मंगलवार को ही लखनऊ आ गए थे और उन्होंने देर शाम डिफेंस एक्सपो 2020 के बारे में विस्तार से मीडिया को जानकारी भी दी थी। 
 
इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत जैसा देश लंबे समय तक आयातित रक्षा उपकरणों और हथियारों पर निर्भर नहीं रह सकता। हम भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में तैयार कर रहे हैं। डिफेंस एक्सपो इसके लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख