Daily Horoscope

आअो, बारिश के मौसम में कुछ यूं खिल खिलाकर हंस लें...

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (12:35 IST)
* लूट लो बारिश का असली मजा...
 
* हमारी संस्कृति में अतिथि सत्कार की महान परंपरा है। इसे लुप्त न होने देने के लिए  आप अतिथि बनकर बारिश के मौसम में मित्रों, रिश्तेदारों के यहां जाएं। गरमा-गरम पकौड़ों,  कचोरी-समोसे का आनंद उठाएं, मगर सावधान! अतिथि बनने का कोई भी अवसर उन्हें कभी भी प्रदान न करें। 
 
* जब ज्यादा तेज पानी बरस रहा हो तब चार पहिया वाहनों में ही यात्रा करें अर्थात ज्यादा  से ज्यादा कार वालों से लिफ्ट लेने की प्रतिभा अपने अंदर विकसित करें। 
 
* चाय-कॉफी का भरपूर सेवन तो करें, मगर दूसरों के पैसों से। 
 
* अगर पढ़ाई में आपका मन नहीं लग रहा हो तो स्कूल छोड़कर सैर-सपाटा करने निकल जाएं। सामाजिक बनने का पाठ पढ़ाते हुए पड़ोस के स्कूल वाले छात्रों को भी घुलने-मिलने  की शिक्षा दें। 
 
* व्यक्तित्व विकास में पैसे का बड़ा योगदान होता है इसलिए अपने बच्चों की शिक्षा में विकास के लिए नि:शुल्क कोचिंग ज्वॉइन कराएं। ध्यान रहे, पैसों की बचत ही विकसित  व्यक्तित्व की सही बुनियाद है। 
 
* वर्तमान युग में कम्प्यूटर ही जीवन है। इस सूत्र को ध्यान में रखकर शिक्षा के साथ-साथ आप कम्प्यूटर सीखें और शेष बचे हिस्से में अपनी क्लास की सुंदर कन्याओं को अपने घर  के एकांत में 'कम्प्यूटर' सिखाएं। 
 
* बारिश के मौसम में कार में सफर करें और पैदल राह चलते राहगीरों, ऑटो और दोपहिया वाहनों पर बैठे यात्रियों पर कीचड़ उड़ाएं और कार ऐसी चलाएं कि सड़कों पर भरे गंदे पानी  से लोगों के कपड़े और मुंह पर उनके छींटें बरस पड़ें और आप आराम से हंसते हुए निकल  जाएं...! 
 
* बारिश के दिनों में होटल और जगह-जगह ठेलों पर लगे अलग-अलग खाने का खूब लुत्फ उठाएं, जब तक कि आपके पेट से तरह-तरह की आवाजें न निकलें... 
 
बारिश के इस मौसम का भरपूर आनंद लें और दूसरों को भी परेशान करने का मौका न छोड़ें। 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख