Hanuman Chalisa

नोटबंदी ने बढ़ाईं महिलाओं की मुश्किलें : सचिन पायलट

सोमवार, 9 जनवरी 2017 (19:14 IST)
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कि कहा कि नोटबंदी के कारण महिलाओं की बचत की राशि बैंकों में जमा होने से कर के दायरे में आ गई है। पायलट महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की नोटबंदी के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी गरीब परिवारों के लिए जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। देशभर में एक करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ एक मुहिम शुरू की गई है जिसके तहत आज राजस्थान के सभी जिलों में सरकार की नोटबंदी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को बैंकों एवं एटीएम में पैसा उपलब्ध नहीं होने के कारण घर खर्च चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस जमा करवाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बेरोजगारी के कारण गरीब लोगों के चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। बच्चियों की शादियां तक स्थगित करनी पड़ी हैं। सरकार की इस नीति ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में तो हालात और भी चिंताजनक हैं।
 
पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनादेश के खिलाफ जाकर जनता पर ‘आर्थिक आतंक’ थोप दिया है। बिना सोचे-समझे लिए गए नोटबंदी के फैसले के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का 60 दिन बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है। आम लोग बैंकों व एटीएम के बाहर कतारों में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर उद्योगपतियों व भाजपा के नेताओं ने आसानी से अपना कालाधन सफेद कर लिया है। 
 
लगभग एक करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं, नोटबंदी के फैसले ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पायलट ने कहा कि एक तरफ तो नोटबंदी से जनता के पास पैसा नहीं है, दूसरी ओर केंद्र व राज्य की सरकार प्रतिदिन महंगाई को बढ़ा रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ पायलट ने भी थाली बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। (भाषा) 

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख