Hanuman Chalisa
✕

कुत्ते को ब्लेड मारने पर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

Updated: सोमवार, 21 मार्च 2022 (16:35 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रविवार रात कुत्ते को ब्लेड मारने से गुस्साए उसके मालिक ने कैंची घोंपकर हमलावर का ही कत्ल कर दिया। मृतक और आरोपी दोनों पड़ोसी थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
 
ताजा अपडेट पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मुस्तकीम शराब के नशे में छत्रपाल के घर पहुंचा और उसके पालतू कुत्ते को ब्लड मार दिए जिससे वह घायल हो गया। इसी बात को लेकर छत्रपाल का मुस्तकीम से झगड़ा हो गया और इसी दौरान तैश में आकर उसने मुस्तकीम (28) के सीने में कैंची घोंप दी। कैंची लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहार का रहने वाला था।
 
उधर अस्पताल से इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त कैंची के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख