Hanuman Chalisa
✕

पत्थर व्यापारी के पोते को अगवा कर 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले 5 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Updated: रविवार, 14 सितम्बर 2025 (22:50 IST)
उत्तरप्रदेश की गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक पत्थर व्यापारी के 25 वर्षीय पोते को अगवा कर उसे मुक्त करने के बदले कथित रूप से चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी तथा टीम ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने अपहरण की साजिश रची और युवक की एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करवाकर उसे घटना वाले दिन गौतमबुद्धनगर बुलाया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि गाजियाबाद के पत्थर व्यापारी राम प्रकाश गुप्ता ने नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पोता शशांक गुप्ता उसी दिन गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया और उसकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली।
 
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दनकौर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मामले के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं। खान के मुताबिक, कई थानों की पुलिस और स्वाट टीम भी घटना के खुलासे में लगी। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक चले अभियान के बाद आज पुलिस ने पत्थर व्यापारी के पोते का अपहरण करने वाले पांच बदमाशों को जेवर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी आज फिरौती की चार करोड़ रुपये की रकम वसूलने के लिए अपहृत को अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मोहित गुप्ता, आलोक यादव के पैर में लगी है।
ALSO READ: नेपाल में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी पर क्या कहते हैं Gen-Z के मेंबर
अधिकारी ने बताया कि मोहित और आलोक के तीन साथी निमय शर्मा, श्याम सुंदर, सुमित कुमार को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। खान ने बताया कि आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त कार, दो देसी तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुआ है।
ALSO READ: Wakf Amendment Act होगा लागू या लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनाएगा फैसला
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पत्थर व्यापारी के पोते का अपहरण करने के बाद बदमाश उसके परिजनों से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे और वे लोग परिजनों से चार करोड़ रुपये की फिरौती मांग कर रहे थे।
 
खान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपहरण की साजिश रची थी और सोशल मीडिया के माध्यम से शशांक की दोस्ती एक युवती से कराई थी तथा दोनों के बीच जब गहरे संबंध बन गए, तो युवती ने शशांक को मिलने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर बुलाया।
 
अधिकारी के मुताबिक, जैसे ही शशांक अपनी कार से यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचा, तो पहले से ही घात लगाए बैठे गिरोह के लोगों ने उसे अगवा कर लिया, तथा उसे बंधक बनाकर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित कई जगहों पर घूमाते रहे। बदमाश बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे।
 
खान ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जिस युवती से अपहृत युवक की दोस्ती करवाई गई थी, वह कौन थी, क्या वह वास्तव में युवती थी या किसी ऐप के माध्यम से लड़का लड़की बनकर शशांक से बात कर रहा था। इनपुट  एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख