suvichar

सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्या

Updated: बुधवार, 13 मार्च 2019 (20:21 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की। 
 
दिनदहाड़े मासूम के अगवा होने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसी बीच शाम को अगवा मासूम के पिता के मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं ने 2 लाख रुपए फिरौती देने के लिए फोन किया। इसके बाद हड़ंकप मच गया था। पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। 
 
पुलिस की खोजबीन जारी थी कि इस बीच बुधवार को दिन में अगवा मासूम शिवकांत की लाश घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब से बोरी में बरामद हुई। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी, जो कि रिश्ते में मृतक का चाचा लगता था, आपसी रंजिश के चलते मासूम को अगवा को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन 20 दिन में मासूम को अगवा कर मौत के घाट उतारने के दूसरे मामले ने पूरे पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली सवाल उठ गए हैं।
 
24 घंटे बाद घर से कुछ ही कदम की दूरी पर मासूम की लाश मिलना पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है। स्थानील लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय हो जाती तो मासूम की हत्या नहीं होती इससे पहले सतना से लगे चित्रकूट में भी दिनदहाड़े स्कूल बस से अगवा मासूम की हत्या कर दी गई थी जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे, वहीं पूरे मामले पर सियासत शुरू हो गई।
 
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कमलनाथ सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या यही है वक्त बदलाव का। पटेल का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जिस तरह हत्याएं हो रही हैं, उससे पूरी सरकार सवालों के घेरे में है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख