sundarkand
✕

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (15:51 IST)
नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 45 में अफगान मूल के युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। आरोप है कि युवक ने उसका दो बार गर्भपात कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।


थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स अधिकारी के रूप में कार्य करती है। उन्होंने युवती की शिकायत के आधार पर बताया कि दिल्ली में रह रहे अफगान मूल के युवक नजीबुल्ला से उसकी दोस्ती हुई और फिर दोनों लिवइन में रहने लगे। इसी बीच युवती दो बार गर्भवती हुई, लेकिन नजीबुल्ला ने जबरन गर्भपात करा दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो वह इससे इनकार करने लगा और मारपीट भी की। पीड़िता ने आज मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है। (भाषा)

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख