sawan somwar

अदालत में नर्स ने डॉक्टर पर तेजाब फेंका, खुदकुशी की कोशिश

Updated: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (17:06 IST)
तिरुपति। यहां अदालत परिसर में एक नर्स ने एक डॉक्टर पर तेजाब फेंक दिया और कथित रूप से इसे पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के मुताबिक इस घटना में 35 वर्षीय डॉक्टर मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एक पारिवारिक विवाद के सिलसिले में अदालत आया था।
 
उन्होंने बताया कि ये दोनों पहले एक अस्पताल में साथ काम करते थे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद नर्स की डॉक्टर से निजी दुश्मनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि नर्स ने अपने मुहं और सिर को कपड़े से ढक लिया था और अदालत परिसर में डॉक्टर पर बोतल से तेजाब फेंक दिया।
 
पुलिस ने आरोपी नर्स को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा संदेह है कि डॉक्टर पर हमले के बाद उसने बोतल में बचा हुआ तेजाब पी लिया। नर्स और डॉक्टर की स्थिति स्थिर बताई गई है। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख