suvichar

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण मामला : बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आवास पर सीबीआई का छापा

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (13:25 IST)
नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण मामले में सीबीआई ने बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित पांच परिसरों की शुक्रवार सुबह तलाशी ली। वर्मा ने उनके पति पर आश्रय गृह की बच्चियों के यौन शोषण के संबंध में आरोप लगने के बाद पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था।


अधिकारियों ने कहा कि वर्मा के पांच परिसरों के अलावा एनजीओ के संचालक ब्रजेश ठाकुर और उनके मित्रों तथा रिश्तेदारों के सात परिसरों पर भी तलाशी की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री वर्मा के पटना स्थित तीन और मोतिहारी तथा भागलपुर स्थित एक-एक परिसरों पर छापे मारे गए।

वर्मा ने उनके पति पर आश्रय गृह की बच्चियों के यौन शोषण के संबंध में आरोप लगने के बाद पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था। सीबीआई ने बालिका गृह यौन शोषण मामले में आश्रय गृह के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई प्रवक्ता का कहना है, आरोप है कि सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा संचालित आश्रय गृह के पदाधिकारी/कर्मचारी वहां रहने वाली बच्चियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते और उनका यौन शोषण करते थे। (भाषा)

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्‍यों लिया यह एक्शन?

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अगला लेख