sundarkand
✕

अश्लील वीडियो बनाकर ड्राइवर ने मालकिन से एक करोड़ हड़पे

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (14:28 IST)
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से एक करोड़ रुपए से ज्यादा वसूलने के आरोप में महिला ने अपने कार चालक समेत 5 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने गुरुवार को कहा कि महिला की शिकायत पर मझौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
 
पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि उसके कार चालक ने धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार में एक करोड़ से ज्यादा रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं मालकिन की कीमती जमीन का भी सौदा करके 50 लाख रुपए हड़प लिए। सालों से ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रही महिला ने उसकी रोज-रोज की हरकतों से परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो तथ्यों की जांच के बाद मझोला थाने में ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि नामजद लोगों में एक प्रापर्टी डीलर भी है। महिला नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके कारोबारी पति की रंजिश के चलते 2009 में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता लंबे समय तक सदमे में थी। करोड़ों की संपत्ति संभालने वाला घर में कोई पुरुष नहीं था। 
 
इस बीच, पाकबड़ा के डूंगरपुर रोड निवासी अरशद ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। उसके प्रति  संवेदना जताते हुए विश्वास जीतना शुरू कर दिया। उसका भरोसा देखते हुए महिला ने उसे अपनी निजी गाड़ी का ड्राइवर रख लिया। पहले तो अरशद काम खत्म होने के बाद शाम को घर चला जाता था फिर बहाने से महिला के ही घर रुकने लगा।
 
चौबीस घंटे साथ रहने के कारण अरशद धीरे-धीरे मालकिन के करीब आ गया। उसने भरोसे की सीमाएं भी तोड़ दीं। चूंकि बुरे समय में अरशद ने परिवार का साथ दिया था, इसलिए महिला भी उसकी हरकतों को नजरंदाज करती रही।
 
अरशद ने बाथरूम में नहाते समय और कपड़े आदि बदलते समय मालकिन की अश्लील वीडियो बना ली थीं। आरोप है कि कथित रूप से अरशद ने इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर मालकिन को ब्लैकमेल करना शुरू किया। इस तरह मालकिन को ब्लैकमेल करते हुए अरशद ने अब तक जमीन के साथ ही करीब एक करोड़ रुपए वसूल कर लिए थे। मझोला थाने में अरशद, जुल्फिकार उल्लाह, जफरुल्लाह, हारून और नासिर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए हैं। 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

अगला लेख