biodatamaker

भाजपा नेता के भतीजे को महंगी पड़ी नेशनल कराटे चैंपियन के साथ बदसलूकी

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (11:19 IST)
कानपुर। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में थाना बर्रा के अंतर्गत भाजपा विधायक व दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कुलदीप सेंगर के भतीजे के खिलाफ नेशनल कराटे चैंपियन युवती ने छेड़छाड़, लूटपाट, धमकाने व वीडियो, फोटो को वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाना बर्रा में एक मामला दर्ज कराया है।


मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर की रहने वाली नेशनल कराटे चैंपियन युवती वर्ष 15 से 17 तक उन्नाव के एक सरकारी चिकित्सालय में संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी कर रही थी। उस दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भतीजे डॉ. मानवेंद्र सिंह ने उससे जबरदस्ती की थी, जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों ने उसका साथ दिया। इसकी रिपोर्ट उन्नाव महिला थाने में दर्ज कराई थी।

विधायक का भतीजा होने के प्रभाव में मामले के गवाह पर एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज करा दिया गया और युवती को पूरे परिवार के साथ जेल भिजवाने की धमकी देते हुए समझौता करा दिया। इसके बाद वह तबादला लेकर कानपुर आ गई। फिर भी डॉ. मानवेंद्र की हरकतें बंद नहीं हुईं।

कुछ दिन पूर्व विधायक के भतीजे ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो एडिट करके सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया, जिसकी जानकारी होने पर युवती और उसके परिजन थाना बर्रा में आरोपित डॉ. मानवेंद्र सिंह व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंचे, लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको टरका दिया लेकिन युवती ने हार नहीं मानी और उच्च अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई।

जिसके बाद  पुलिस ने आनन-फानन में आईटी एक्ट में छेड़खानी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया। इस मामले को लेकर एसपी साउथ ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं, पुलिस ने मामला दर्ज करने में कोई भी देरी नहीं की थी।
शिकायत के बाद उसे गंभीरता से लेते हुए और आरोपों की जांच करते हुए डॉ. मानवेंद्र समेत 7 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट व छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

सावन सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, करंट की अफवाह से मची भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

अगला लेख