Daily Horoscope
✕

जेल में थिरकी कातिल मुस्‍कान, सोशल मीडिया में गुस्‍सा, कहा, पति को मारकर नंगा नाच कर रही

Updated: बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (16:02 IST)
सौरभ हत्‍याकांड की आरोपी मुस्‍कान जेल में जमकर नाची और थिरकी। इतना ही नहीं उसने जेल में सुंदरकांड का पाठ भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में लोग कह रहे हैं कि अपने पति सौरभ सिंह राजपूत के कत्‍ल की आरोपी मुस्‍कान जेल में नंगा नाच कर रही है। उसे शर्म नहीं आ रही है कि पति की हत्‍या कर उसे ड्रम में चुन देने के बाद अब वो जेल में डांस कर रही है।

बता दें कि सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी होगी। हत्‍या के दोनों आरोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। बता दें कि जेल जाने के बाद दोनों आरोपियों की यह पहली पेशी होगी।

जेल में नाची मुस्‍कान : मुस्कान अपनी बेटी पीहू से मिलने की बात जेल प्रशासन से कह रही है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की चार्जशीट भी तैयार हो गई है, जो जल्द दाखिल की जाएगी होगी। बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अन्य महिलाओं के साथ जेल के अंदर सुंदरकांड का पाठ भी किया है। गीतों पर नृत्य भी किया।

बता दें कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 3 मार्च की रात को सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी। दोनों हत्यारोपियों ने तीन बार सौरभ के सीने में चाकू से वार किया था। इसके बाद गर्दन काट दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुस्कान और साहिल को 19 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। कोर्ट में पेशी के बाद वकीलों ने दोनों आरोपियों की पिटाई भी कर दी थी। इसके बाद दोनों को जेल भेजा गया था।

जेल से ही आरोपियों की पेशी : जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। जेल के अंदर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी कराई जाएगी। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों की पेशी अलग से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कराए गए हैं। पेशी के दौरान दोनों आपस में बातचीत कर सकते हैं। हालांकि दोनों के साथ अलग-अलग बंदीरक्षकों की टीम को लगाया है। जेल में नशा छूटने के बाद दोनों आरोपियों को अपनी गलती का एहसास हो रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख