sundarkand
✕

अहमदाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (15:59 IST)
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने जल्द कर्ज दिलाने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का अहमदाबाद में भंडाफोड़ किया है और इस बाबत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ALSO READ: मानवता शर्मसार : कोरोना संक्रमित मुर्दों के कपड़े चुराते, ब्रांडेड लेबल लगाकर बेच देते, 7 गिरफ्तार
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर साइबर अपराध की टीम ने रविवार को जगतपुर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा और 3 लोगों को दबोच लिया जिनकी पहचान भरतसिंह मंडोला (35), अखिलेश नायर (23) और अजय सोनवणे (28) के रूप में हुई है। वे सभी अहमदाबाद के रहने वाले हैं।
 
साइबर अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी 'यूएसए स्पीडी कैश लोन सेंटर' के प्रतिनिधि बनकर अमेरिकियों को फोन करते थे और उन्हें जल्दी कर्ज दिलाने की पेशकश का लालच देते थे। विज्ञप्ति के मुताबिक लोगों का भरोसा जीतने और अपनी कंपनी की वास्तविकता पेश करने के लिए वे एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए फोन करते थे और लोगों को फोन स्क्रीन पर भारतीय के बजाय अमेरिकी नंबर नजर आता था।
 
जब पीड़ित ऋण लेने के लिए तैयार हो जाता था तो आरोपी कम क्रेडिट स्कोर होने की वजह से कर्ज जारी नहीं किए जाने की बात कहते थे। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके बाद वे पीड़ितों से कहते थे कि कर्ज लेने के वास्ते क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए पहले लेन-देन शुल्क जमा कराएं।  पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख