ramcharitmanas
✕

क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड: 2000 निवेशकों से 40 करोड़ की ठगी, 7 और व्यक्ति गिरफ्तार

Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (22:20 IST)
नागपुर। नागपुर में क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के एक मामले में 2,000 निवेशकों से 40 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में रविवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है। पुलिस ने एक दिन पहले इस मामले में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और दो साथियों को पुणे के लोनावाला से गिफ्तार किया गया था।
 
एक अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी निशिद वासनिक लोगों को अपनी शानदार जीवन शैली दिखाकर एक कंपनी में निवेश करने के लिए झांसा दे रहा था।
 
आरोपियों ने 2017 और 2021 के बीच धोखाधड़ी से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए, निवेश के मूल्य में लगातार वृद्धि दिखाने के लिए कंपनी की वेबसाइट में हेरफेर किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में क्रिप्टोकरेंसी निवेश पर एक सेमिनार भी आयोजित किया था।
 
यशोधरा नगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए सात लोगों सहित सभी 11 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

अगला लेख