dharma sangrah
✕

मां की मौत के बाद पिता बना हैवान, 5 साल से कर रहा था रेप, फिर ऐसे हुआ खुलासा

पिता ने पीड़िता के बाल कटवा दिए ताकि वो घर से बाहर न निकल सके

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (10:17 IST)
After mother death father raped daughter : मां की मौत के बाद एक पिता अपनी बेटी के लिए हैवान बन गया। जैसे ही मां की मौत हुई तो पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। करीब 5 साल तक वो यह हैवानियत को अंजाम देता रहा। मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है।

मां की मौत के बाद पिता ने पीड़िता के बाल कटवा दिए, जिससे वो घर से बाहर न जाए। इतना ही नहीं पहली बार प्रेगनेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया। अब वो दूसरी बार 3 महीने की प्रेगनेंट हो गई है।

पीड़िता 16 अप्रैल 2024 को किसी तरह घर से भागी। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। 17 अप्रैल की सुबह गाजियाबाद कोर्ट पहुंची और अपनी दुखभरी कहानी सुनाई, जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया। कोर्ट के निर्देश के बाद 19 अप्रैल को गाजियाबाद पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को नारी निकेतन भेजा गया है।

पीड़िता की उम्र 18 साल है। 14 साल की उम्र से उसके साथ रेप हो रहा था। घर में पिता के अलावा सिर्फ छोटा भाई रहता है। उसको खबर थी, लेकिन चुप रहता था। साक्ष्य के लिए लड़की ने रेप का वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को दिखया, लेकिन सब चुप रहे। इसलिए पुलिस ने FIR में लड़की के भाई, चाचा और ताऊ समेत 6 लोगों को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के मुताबिक 2018 में उसकी मां का बीमारी की वजह से निधन हो गया, उस वक्त वह 13 साल की थी। मां की मौत की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई और नींद की गोली लेने लगी। इसी का फायदा उठाकर पिता ने उसके साथ गलत काम किया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो इसकी जानकारी चची को दी।

छह लोगों पर केस दर्ज : मामले में उन्होंने मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन पैसा देकर मामला शांत करा दिया गया। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो परिवार ने सहारनपुर में उसका एबॉर्शन करवा दिया। पिता समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। ACP पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 323, 504, 506, 313, 120बी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख