बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2023
  3. क्रिकेट विश्व कप 2023 न्यूज
  4. Shubhman Gill scores half century after Rohit Sharmas blitzkerg
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (15:31 IST)

शुभमन शुरुआत, रोहित के धमाके के बाद गिल ने जड़ा अर्धशतक

India
INDvsNZ कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बना लिये। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा।

भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लैटे। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाये।

गिल ने 13वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में रचिन रविंद्र के खिलाफ एक रन दौड़कर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

पारी की 15वें ओवर के बाद गिल 44 गेंद में 15 रन जबकि विराट कोहली 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। गिल ने अब तब सात चौके और एक छक्का लगाया है जबकि कोहली ने 17 गेंद की पारी में दो चौके जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 40 गेंद में 47 रन जोड़ लिये है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
तेज गेंदबाजों ने डुबाई पाक की लुटिया, स्पिनरों और बल्लेबाजों के भी रहे बुरे हाल