Hanuman Chalisa

Cricket World Cup 2019 : हाशिम अमला के भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट होने की उम्मीद

रविवार, 2 जून 2019 (20:52 IST)
लंदन। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के भारत के खिलाफ साउथेम्पटन में होने वाले टीम के तीसरे मैच तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है जिन्हें विश्व कप के शुरुआती मैच में हेलमेट की ग्रिल पर गेंद लग गई थी। 
 
अमला को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में गेंद लगी थी, जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने नहीं उतरे। जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर उनके हेलमेट के ग्रिल पर लगी थी, जिससे वह मैदान छोड़कर चले गए थे। 
 
अमला हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं उबरे थे। उनकी टीम इस मैच में 104 रन से हार गई थी। टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, हाशिम गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हेलमेट पर लगी गेंद की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं और आज मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।  
 
उन्होंने कहा, मैच के बाद उनकी चोट के आकलन के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है। टीम प्रबंधन को भारत के खिलाफ मैच में अमला की वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह उबरकर भारत के खिलाफ अगले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। 

Show comments

सभी देखें

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

अगला लेख