Hanuman Chalisa

विश्वकप ट्रॉफी मुंबई पहुंची

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2016 (10:03 IST)
मुंबई। 12 देशों के अपने सफर के बाद इस समय मेजबान भारतीय शहरों के दौरे पर निकली आईसीसी ट्वंटी-20 विश्व कप की ट्रॉफी रविवार को मुंबई पहुंची।

विश्वकप ट्रॉफी ने अपने वैश्विक अभियान की शुरुआत स्काटलैंड से की थी और 12 देशों के भ्रमण के बाद ट्रॉफी इस समय मेजबान भारत के शहरों के भ्रमण पर है। इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत से मात्र दो दिन पहले यहां पहुंची इस चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण पूर्व क्रिकेटर समीर दिघे ने यहां आयोजित एक भव्य समारोह में किया।
 
यूरोपियन देशों आयरलैंड, इंग्लैंड और हालैंड के विभिन्न मैदानों के भ्रमण के बाद विश्वकप ट्रॉफी 2-7 जनवरी तक अफ्रीकी दौरे पर थी। इसके बाद एशियाई देशों में ट्रॉफी पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका पहुंची। एशियाई देशों के दौरे के बाद ट्रॉफी का अनावरण जनवरी के अंत तक न्यूजीलैंड -ऑस्ट्रेलिया में किया गया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप