Daily Horoscope
✕

अब तो चक दे टीम इंडिया...

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (15:45 IST)
PTIPTI
टेस्ट सिरीज में इंग्लैंड को धराशायी करन े के बाद जब टीम इंडिया एकदिवसीय सिरीज में 3-2 से पीछे हो गई थी, तब एक बार लगा था कि अब तो एकदिवसीय सिरीज जीतने का सपना सपना ही रह जाएगा। मगर छठे मैच में जिस बहादुरी से टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 317 रनों का पीछा कर अँग्रेजों का मुगालता दूर किया, उसे देखकर दिल बोल पड़ा कि 'आज तो चक दिया टीम इंडिया ने'।

जिस देश में क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है, जहाँ हर जीत की खुशी त्योहारों-सी मनती हो, वहाँ उम्मीदें भी आसमान छूती हैं। हर हार पर खिलाड़ियों को कोसा जाता है और हर जीत पर उन्हें उतनी ही प्रशंसा भी मिलती है।
बड़े दिनों के बाद क्रिकेट का पुराना जुनून जागा... सचिन-सौरव को पुराने रंग में देखकर दिल को बड़ी खुशी मिली। नए खिलाड़ियों ने भी अपना काम बखूबी निभाया। रॉबिन उथप्पा ने जिस ढंग से भारतीय जीत को 'फिनिशिंग टच' दिया, उससे उनका आत्मविश्वास पता चलता है।

मैस्केरेनस से पाँच छक्के खा चुके युवराज की तो मानो मुराद ही पूरी हो गई थी। मैच जीतने के बाद मैदान पर खुशी से कुलांचे भरते देखकर आसानी से यह अंदाज लगाया जा सकता है कि मैच हारने पर किसी भी खिलाड़ी पर क्या गुजरती होगी।

PTIPTI
जिस देश में क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है, जहाँ हर जीत की खुशी त्योहारों-सी मनती हो, वहाँ उम्मीदें भी आसमान छूती हैं। हर हार पर खिलाड़ियों को कोसा जाता है और हर जीत पर उन्हें उतनी ही प्रशंसा भी मिलती है।

ऐसी स्थिति में हर खिलाड़ी पर प्रदर्शन का दबाव रहता है। साथ ही बीसीसीआई व आईसीएल में चल रही रस्साकशी का भी कुछ तो असर पड़ ही रहा होगा टीम इंडिया पर। मगर जनाब, हम आम आदमी हैं। हमें इस सब से क्या लेना-देना, हमें तो बस जीतते हुए देखना है अपनी टीम इंडिया को।

भले ही लाख बुराइयाँ हों, मगर है तो हमारी अपनी टीम इंडिया, तो दिल से एक ही बात निकलती है कि चक दे... चक दे इंडिया । इस बार तो दुनिया को दिखा ही दो कि सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी!!

फाइनल मैच के लिए हमारी शुभकामनाएँ टीम इंडिया को!
लेखक के बारे में
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो: IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC,  DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक  मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से.... और पढ़ें
Show comments

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)