ramcharitmanas
✕

बैन के बाद भी बादशाह हैं स्टीव स्मिथ

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (18:04 IST)
बॉल टैंपरिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की बादशाहत अभी भी कायम है। बैन के महीनों बाद भी स्टीव स्मिथ को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में कोई खिलाड़ी पहले स्थान से हटा नहीं पाया हैं। वे अब भी 929 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। स्मिथ ने 64 टेस्टों में 61.38 की औसत से 6,199 रन बनाए हैं जिनमें 23 शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं।
 
 
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट मैच की 111 पारियों में अपने 6000 टेस्ट रन पूरे किए हैं। सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ दिग्गज डॉन ब्रैडमैन हैं। स्टीव स्मिथ जब तक टीम में थे उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं। क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में कई उपलिब्धयां हासिल की हैं। 
 
आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में उनका रिकॉर्ड अभी कुछ वक्त तक और कायम रह सकता है क्योंकि जबसे स्टीव स्मिथ पर बैन लगा है तब से किसी भी टीम ने कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली है। अगर कोई खिलाड़ी आईसीसी रैकिंग में उन्हें अपदस्थ करता है तो उसमें भी बहुत समय लगेगा। तब तक बादशाह के रूप में वे शिखर पर कायम रहेंगे। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख