Daily Horoscope
✕

कोरोना काल में सोशल डिस्‍टेंस के जरिए कर सकते हैं तैराकी

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (15:44 IST)
वॉशिंगटन। अगर आप तैराकी का शौक रखते हैं तो एक सवाल आपके दिमाग में कौंध रहा होगा कि क्या कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान किसी समुद्र तट या पूल में तैराकी करना सुरक्षित है? स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षित हो सकता है अगर तैराक पानी के भीतर और बाहर सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का पालन करें।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि कोविड-19 विषाणु पूल, टब, समुद्रों या नदियों के पानी में व्यक्तियों के बीच भी फैल सकता है। पूल में इस्तेमाल होने वाले क्लोरीन जैसे विषाणुनशक भी रोगाणुओं का खात्मा कर सकते हैं।

हालांकि भीड़ का जमा होना अब भी खतरे का सबब है इसलिए जो समुदाय पूल तथा समुद्र तटों को फिर से खोल रहे हैं वे लोगों की संख्या को सीमित करने और चेहरे पर मास्क लगाने जैसे अस्थाई नियम लागू कर रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जो लोग इस गर्मी में पूल या समुद्र तटों में जा रहे हैं उन्हें लोगों से कम से कम छह फुट की दूरी बनाने, चेहरे को ढंकने, बार-बार हाथ धोने और अगर तबीयत ठीक नहीं है तो घर में रहने जैसी सलाहों का पालन करना चाहिए।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख