Hanuman Chalisa
✕

यूपी में 23 कोरोना पॉजिटिव, योगी ने किया बड़ा ऐलान

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (11:42 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की अपील करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार प्रदेश के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपए भत्ता देगी जबकि इस दौरान श्रमिकों को वेतन नहीं काटा जायेगा।
 
योगी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना सेकेंड स्टेज में है। यहां अब तक कोरोना पाजीटिव के कुल 23 मरीज चिन्हित हुए हैं जिसमें नौ पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इस वायरस से घबराने की नहीं बल्कि इसे चुनौती के तौर पर लेकर जूझने की जरूरत है। लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से बचना होगा। जब तक बहुत जरूरी नहीं हो तो लोग घर से बाहर न निकले।
 
उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार प्रदेश के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपए भत्ता देगी और फैक्ट्रियों और छोटे उपक्रमों में काम करने वाले श्रमिकों का वेतन नहीं काटा जायेगा। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जायेगा। जरूरी खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। प्रदेश में खाने पीने और जरूरत की चीजों की कमी नहीं होने दी जायेगी।
 
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही वायरस से संक्रमण से विस्तार से बचने के लिए लोगों से अपील कर चुके हैं। हम अगर खुद जागरूक रहकर वायरस संक्रमण के विस्तार को रोकने में सफल रहते है तो यह दुनिया के लिए भी एक संदेश होगा जो पहले ही काफी जनहानि झेल चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिए बड़े स्तर पर ऐहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश के हर जिले के जिला अस्पताल और मेडिकल कालेजों में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड तैयार किये जा चुके हैं। चिकित्सकों की टीम और मेडिकल स्टाफ किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है। हालांकि इसमे जनसहभागिता की जरूरत है। लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए खुद को भीड़भाड़ वाले स्थानो पर जाने से बचना होगा। हमारी सावधानी ही देश को इस चुनौती से पार पाने में मददगार साबित हो सकती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख