biodatamaker
✕

इनके जज्बे को करिए सलाम, ड्‍यूटी के बाद मास्क बनाती है महिला आरक्षक...

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (16:08 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस (Corona virus) के खिलाफ जारी वैश्विक जंग में हर कोई अपना योगदान देने को आतुर है। इनमें कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। इंदौर की एक महिला ऐसी भी हैं, जो पहले अपनी ड्‍यूटी पूरी करती हैं, फिर घर में रहकर मास्क तैयार करती हैं। इसी तरह रेलवे की भी 2 महिला कर्मचारी Lockdown में घर पर रहकर मास्क तैयार कर रही हैं। 
 
इन महिला आरक्षक का नाम है डॉली सोनी, जो कि पश्चिम एसपी ऑफिस में पदस्थ हैं। डॉली अपनी ड्‍यूटी पूरी करने के बाद जब घर पहुंचती हैं तो वहां भी समय निकालकर मास्क तैयार करती हैं। अब तक ये कॉटन के कपड़े से बने 100 के लगभग मास्क मना चुकी हैं। 
 
दरअसल, पिछले दिनों पश्चिम एसपी ऑफिस में टेबलों पर लगाने के लिए कॉटन का कपड़ा आया था, जिसमें से कुछ कपड़ा बच गया था तो उक्त महिला आरक्षक ने इस कपड़े का इस्तेमाल मास्क बनाने में कर लिया। कुछ मास्क बनाकर जब डॉली ऑफिस लाईं तो सभी ने तारीफ की। 
 
वह मास्क जब पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन ने देखे तो डॉली सोनी को तत्काल 500 रुपए का इनाम देने का का आदेश दिया और कहा कि तुम इस तरह के मास्क बनाओ, जो लगेगा मुझे बताना मैं सहयोग करूंगा। डॉली को एक मास्क तैयार करने में 15 मिनट का समय लगता है। 
 
ये भी किसी से कम नहीं : इसी तरह रेलवे की दो महिला कर्मचारियों- नर्बदा बाई एवं रेखा गुर्जर ने लॉकडाउन में घर पर ही काम करते हुए मास्क तैयार किए। इसके साथ ही पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के इंदौर कोचिंग डिपो द्वारा 10 हजार फेस मास्क तैयार करने का आंकड़ा पूरा किया गया।
 
ये मास्क कोरोना महामारी से बचाव हेतु रेलवे कर्मचारियों को वितरित किए जा रहे हैं। इन महिला कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा स्वरूप राघवेन्द्र चौबे, एसएसई (लिनन) और लेफ्टिनेंट प्रमोद मीना द्वारा दो फेस मास्क स्वयं तैयार करके दोनों महिला कर्मचारियों को भेजे गए हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख