suvichar
✕

बेबस ब्यूरोक्रेसी : साहब लोगों को गुस्सा क्यों आता है...

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (16:12 IST)
देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्‍या के आगे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड्स नहीं है, ऑक्सीजन की कमी है। यहां तक कि जीवन रक्षक दवाओं के लिए भी मरीजों के परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं। 
 
उनकी मजबूरी ना तो ब्यूरोक्रेट्‍स समझ रहे हैं और ना ही नेता। जहां से भी ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाएं मिलने की खबर आती है, तड़पते कोरोना मरीज को राहत पहुंचाने की आस में परिजन उस दर पर पहुंच जाते हैं। हालांकि अधिकांश लोग इस भागदौड़ के बाद भी हताश ही होते हैं।
 
क्या कसूर था इस महिला का : ऐसा ही कुछ नोएडा की एक महिला तीमारदार के साथ हुआ। CMO के पास मदद के लिए पहुंची महिला ने गिड़गिड़ाते हुए अधिकारी से इंजेक्शन मांगा, इस पर उसे जेल भिजवाने तक की धमकी दे दी गई।
 
क्या कसूर था इस महिला का? वह तो बेबस थी, उसे किसी ने अधिकारी से मिलने की सलाह दी और वह CMO साहब के पास दौड़ी चली आई। क्यों साहब ने मदद मांग रही इस महिला के साथ इस तरह बर्ताव किया?
 
 
डीएम ने मांगी माफी : इस मामले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं त्रिपुरा भाजपा विधायक दल ने सरकार को ज्ञापन देकर जिला कलेक्टर शैलेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की। चौतरफा विरोध के बाद साहब ने पूरी घटना के लिए माफी मांग ली। 
 
 
हाल ही में हुए कई राज्यों में चुनाव हुए पर क्या देशभर में किसी भी अधिकारी ने किसी नेता की कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर क्लास ली? इंजेक्शन की काला बाजारी, उसमे पानी मिलाकर बेचने वालों के खिलाफ क्या कोई बड़ी कार्रवाई हुई? अगर नहीं हुई तो आम आदमी को सबक सिखाने का झूठा नाटक क्यों किया जा रहा है?
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख