biodatamaker
✕

सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, पूरी दिल्ली नहीं है कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (16:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 92 कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं, लेकिन पूरा शहर हॉटस्पॉट नहीं है।
 
जैन इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में छूट देने पर विचार कर रही है।
 
जैन ने कहा, ‘दिल्ली में 92 कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं। शहर का कोई पूरा जिला या पूरा शहर हॉटस्पॉट नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले जिस  दर से दोगुने हो रहे हैं, वह अब पहले की तुलना में कम हो गया है।‘
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 2,514 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को कोविड-19 के 138 मरीज सामने आए। मंत्री ने कहा कि कुल मामलों में से 857 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 53 की मौत हो चुकी है। 29 मरीज आईसीयू में हैं।
 
दिल्ली में लागू नहीं होगा दुकानें खोलने का फैसला : जैन ने कहा कि दिल्ली में दुकानें खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। शाम तक विचार कर कोई फैसला किया जाएगा। हालांकि सूत्रों के अनुसार, कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पूर्णबंदी में किसी प्रकार की ढील दे पाना संभव नहीं है।   
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात एक नया आदेश जारी किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानों को खोलने की अनुमित दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, ‘शहरी क्षेत्रों में, मोहल्ले, पास-पड़ोस की सभी दुकानें और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति है। बाजारों/बाजार परिसरों और शॉपिंग मॉल में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है।‘ (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख