suvichar

WHO की चेतावनी, खत्म नहीं होगा कोरोना

Updated: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (08:31 IST)
दावोस। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि लोग यह नहीं सोचे कि कोविड-19 महामारी एक स्थानिक बीमारी होने की राह पर है इसलिए इसका खतरा कम हो जाएगा।

WHO के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रियान ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वर्चुअल सेशन में कहा कि लोग पेनडेमिक बनाम एनडेमिक की बात कर रहे हैं। जबकि मलेरिया और एड्स जैसी स्थानिक बीमारियों ने हजारों लोगों की जान ले ली।
 
रियान ने कहा कि स्थानिक बीमारी का मतलब है कि यह अब हमेशा हमारे साथ रहेगी। कोविड-19 का ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है लेकिन यह अन्य वेरिएंट्स की तुलना में कम घातक है।
 
दुनिया में इस बात पर बहस होने लगी है कि कोरोना महामारी अब स्थानिक बीमारी की राह पर आगे बढ़ रही है। लेकिन क्या इससे इस वायरस का खतरा कम हो जाएगा? माइकल रियान ने कहा कि इस बीमारी के मामलों में कमी लाने के लिए हमें अधिक से अधिक वैक्सीनेशन की जरुरत है ताकि किसी व्यक्ति की मौत नहीं हो। मेरे नजरिये से यह इमरजेंसी या महामारी का अंत है।
 
उन्होंने कहा कि 2022 में कोरोना से होने वाली मौतों और अस्पताल में मरीजों की भर्ती से जुड़े मामले कम देखने को मिलेंगे। क्योंकि कोरोना वैक्सीनेशन से महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। लेकिन उन्होंने कहा कि इस साल यह वायरस खत्म नहीं होने वाला है। शायद यह वायरस कभी खत्म नहीं होगा।

इस बीच WHO के भारत में प्रतिनिधि रॉड्रिको एच. ऑफ्रिन ने कहा कि भारत जैसे देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए फुल लॉकडाउन लगाने और ट्रैवल बैन करने जैसे कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए रिस्क के हिसाब से बैन लगाने की स्ट्रैटजी बनानी चाहिए।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख