sundarkand
✕

कोरोना के नए स्ट्रेन को नाम मिला ओमिक्रान, कई देशों में अलर्ट, WTO ने रद्द किया सम्मेलन

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (09:02 IST)
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस बी.1.1.529 के नए स्ट्रेन को चिंता का विषय माना है और इसका नाम ओमिक्रॉन रखा गया है जो ग्रीक वर्णमाला का 15वां अक्षर है। इस नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल है। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी समेत कई देशों ने नए वैरियंट को देखते हुए अपने यहां सख्‍त कदम उठाए हैं। दुनियाभर में लग रहे हवाई प्रतिबंधों पर दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे अन्याय बताया है। इस देश को अब आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
 
WHO ने कोरोना वायरस इवोल्यूशन पर तकनीकी सलाहकार समूह की एक आपातकालीन बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि कोविड -19 महामारी विज्ञान में एक हानिकारक परिवर्तन का संकेत प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर, टीएजी-वीई ने डब्ल्यूएचओ को सलाह दी है कि इस संस्करण को चिंता के प्रकार (VOC) के रूप में नामित किया जाना चाहिए और डब्ल्यूएचओ ने बी.1.1529 को इस रूप में नामित किया है। इस वीओसी का नाम ओमिक्रॉन है।
 
बयान में कहा गया है कि कई प्रयोगशालाओं ने संकेत दिया है कि एक व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले पीसीआर परीक्षण के लिए, तीन लक्ष्यों में से एक का पता नहीं चला है (इसे एस जीन ड्रॉपआउट या एस जीन लक्ष्य विफलता कहा जाता है) और इसलिए इस परीक्षण को इस प्रकार के लिए मार्कर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
कनाडा ने लगाए प्रतिबंध : कनाडा ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने उन विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा की है। पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले सभी कनाडाई नागरिकों की जांच भी अनिवार्य होगी। इन लोगों को भी पृथक-वास में रहने और कोविड संक्रमण की जांच कराने को कहा गया है।
 
अमेरिका भी लगाएगा पाबंदी : अमेरिका कोविड-19 के वैरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका एवं 7 अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगाएगा।
 
यूरोपीय संघ भी उठाएगा सख्त कदम : यूरोपीय संघ के सदस्य देश, कोरोनावायरस का नया प्रकार सामने आने के चलते दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने को राजी हुए।

WTO मंत्रियों का सम्मेलन स्थगित : विश्व व्यापार संगठन (WTO) के उप महानिदेशक एनाबेल गोंजालेज ने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए स्ट्रेन के प्रसार को देखते हुए 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'डब्ल्यूटीओ का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन स्थगित कर दिया है। डब्ल्यूटीओ जनरल काउंसिल के अध्यक्ष कैस्टिलो डेसीओ, डीजी नोइवेला और पूर्णकालिक सदस्यों के समर्थन से यह फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य और निष्पक्षता के तहत यह सही फैसला है। काम जारी रहना चाहिए।'

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

अगला लेख