suvichar

WHO के नेताओं ने कहा, संगठन को वैश्विक समर्थन मिला

Published: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (20:40 IST)
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोपीय कार्यालय प्रमुख ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वित्तीय मदद रोकने की घोषणा के बाद मिले समर्थन और मदद के लिए कुछ प्रतिबद्धताओं का स्वागत किया है। कोरोना वायरस की महामारी के खतरे और बढ़ते आर्थिक संकट के बीच डब्ल्यूएचओ में यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हैंस क्लूज ने कहा, हम यूरोपीय देशों के समर्थन से अभिभूत हैं। 
 
उन्होंने एजेंसी को मिले ऐतिहासिक समर्थन का श्रेय अमेरिका को दिया।  उल्लेखनीय है कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सबसे अधिक दान देने वाला देश है जो हाल के वर्षां में सालाना 40 से 50 करोड़ डॉलर का अनुदान देता है। ट्रम्प ने मंगलवार को डब्ल्यूएचओ को अमेरिकी मदद कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में उसकी नाकामी की समीक्षा होने तक अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया।
 
क्लूज ने कहा, हम वित्तीय स्थिति को देख रहे हैं। मदद को लेकर कुछ प्रतिबद्धताएं व्यक्त की गईं हैं। हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने नहीं दी। उन्होंने कहा, लेकिन इस समय हम संकट के बीच में हैं और इसलिए हमारा ध्यान जीवन बचाने पर है।

क्लूज ने कहा कि कुछ देश जैसे फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड में हाल के हफ्तों में नए मामलों में कमी से उम्मीद के संकेत मिले हैं लेकिन ये सकरात्मक संकेतों को कुछ अन्य देशों जैसे ब्रिटेन, तुर्की, यूक्रेन, बेलारूस और रूस में बढ़ रहे मामलों से आघात पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि यूरोप पर महामारी के काले बादल छाए हुए हैं। क्लूज ने रेखांकित किया कि मामले बढ़ रहे हैं और गत दस दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने के साथ 10 लाख के करीब पहुंच गई है।  उन्होंने कहा कि यूरोप इस महमारी का 50 प्रतिशत बोझ अकेले वहन कर रहा है। (भाषा) 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख