sundarkand

WHO प्रमुख ने धीमे टीकाकरण पर जारी की चेतावनी, भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर

Updated: गुरुवार, 30 जून 2022 (15:28 IST)
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने निम्न आय वाले देशों में टीकाकरण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते कहा कि  उन क्षेत्रों में जोखिम वाली आबादी वायरस की भविष्य की लहरों के प्रति अधिक संवेदनशील हो गई है।
 
महानिदेशक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों से अपनी आबादी का कम से कम 70 प्रतिशत टीकाकरण करने का आह्वान किया था और पिछले 18 महीनों में वैश्विक स्तर पर 12 अरब से अधिक टीकों का वितरण किया गया है तथा केवल 58 देशों ने टीकाकरण का 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। कुछ ने कहा है कि कम आय वाले देशों के लिए वैक्सीन बनाना संभव नहीं है। 
 
इससे पहले डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने मंकीपॉक्स को लेकर भी बयान देते कहा कि मंकीपॉक्स अभी दुनिया के लिए हेल्थ इमरजेंसी नहीं है। इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने के लिए गहन प्रतिक्रिया प्रयासों की जरूरत है। 
 
भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर : कई देशों में पैर पसार चुका ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। देश में ओमिक्रॉन के लगभग 2,000 मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना संक्रमण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमिक्रॉन को लेकर चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते नए और घातक वैरिएंट का सामना करना पड़ सकता है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

अगला लेख