biodatamaker
✕

कोरोना के चलते शादियों का रंग हुआ फीका, इससे जुड़े व्यवसाइयों को हो रहा जबर्दस्त नुकसान

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (10:31 IST)
जैसलमेर। इस बार कोरोना की दूसरी लहर के चलते राजस्थान सहित पूरे देश में 23 तारीख से शुरू हो रही शादियों का रंग फीका हो गया है। इस बार रिकॉर्ड शादियां होने की संभावना है, लेकिन सरकार की सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी की सरकारी गाइडलाइन के कारण लोगों के चेहरे की चमक उतर गई है। शादियों से संबंधित व्यवसायी ज्वेलर्स, टेंट हाउस, कपड़ा व्यापारी, फैंसी शोरूम आदि पंडित, हलवाई सबके चेहरे उतरे हुए हैं। खासकर हलवाई एवं टेंट व्यवसाइयों को जबर्दस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ALSO READ: Corona को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- देश में झलक रहा गांधी परिवार का 'शर्मनाक घमंड'...
 
आमजन न तो शादियां रद्द करवा पा रहे हैं और न ही इसके आगे खिसकाने के मूड में नजर आ रहे हैं। 
बाड़मेर के सिवाणा क्षेत्र के भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर मांग की है कि इस अनुशासन, लॉकडाउन में जिनके घर में शादी होने जा रही हैं, उनकी सहूलियत के लिए कपड़ा व्यापारियों, ज्वेलर्स एवं कॉस्मेटिक्स से जुड़े व्यापारियों को कुछ घंटे मार्केट खोलने की छूट दी जाए।
 
दरअसल, 23 अप्रैल से भारी संख्या में शादियों का मौसम शुरू हो रहा है। लोगों ने इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की थी, लेकिन कोरोना की इस जबर्दस्त लहर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कर्फ्यू के कारण बाजार बंद होने से सावों में न तो खरीदारी कर पा रहे हैं और न ही कोई तैयारी कर पा रहे हैं। खासकर ज्वेलर्स एवं कपड़ा व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दुकानें बंद होने से दूल्हे की शेरवानी एवं अन्य परिधान लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। दुल्हन का श्रृंगार एवं कपड़े लेने में भी दिक्कत आ रही है।

 
इस संबंध में बीजेपी के बाड़मेर जिले से एकमात्र विधायक हमीर सिंह भायल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांग की है कि कपड़ा व्यापारियों के साथ ही श्रृंगार प्रसाधन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को कुछ घंटे दुकानें खोलने दी जाएं। अप्रैल और मई में शादियों का सीजन होता है इसलिए व्यापारियों के लिए यही समय होता है, जब वे अपना व्यापार सही ढंग से कर पाते हैं। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख