dharma sangrah
✕

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद जागा जिला प्रशासन, कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (10:37 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन अब बेहद सख्त नजर आ रहा है जिसके चलते नोएडा के जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस का जिम्मेदार ठहराते हुए एक कंपनी पर मुकदमा दर्ज करा दिया है और कंपनी को सील भी कर दिया है।
ALSO READ: जानिए कि किसको मिलेगा उत्तरप्रदेश में एक माह का नि:शुल्क राशन?
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखकर आनन-फानन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल सोमवार को निरीक्षण करते हुए बैठक की थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी और इसके चलते देर रात जिला अधिकारी पर गाज भी गिर गई थी।
ALSO READ: सावधान, मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं Corona मरीज, इंदौर यहां भी नंबर 1
आनन-फानन में मंगलवार सुबह नोएडा जिला प्रशासन ने एक प्राइवेट कंपनी सीजफायर पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए सील कर दिया है। यह मुकदमा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिखवाया गया है।
 
सूत्रों के अनुसार यह कंपनी नोएडा में स्थित है और इस कंपनी में 16 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके पीछे जब वजह की जानकारी की गई तो पता चला कि इस कंपनी ने मार्च में विदेश से एक ऑडिटर की टीम बुलाई थी।
 
माना जा रहा है कि विदेश से आए ऑडिटरों के चलते ही इस कंपनी में 16 कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हुए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

अगला लेख