Daily Horoscope
✕

1 मई से शुरू होगा 18 साल से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन, कोविन पर 3 घंटे में 80 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (01:08 IST)
नई दिल्ली। 1 मई से शुरू होने वाले अगले फेज के टीकाकरण अभियान में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए बुधवार शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हो गई। कोरोनावायरस (Coronavirus) की घातक होती दूसरी लहर के बीच 1 घंटे के अंदर 35 लाख लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया।

पहले 3 घंटे में तकरीबन 80 लाख लोगों ने खुद को रजिस्टर्ड किया। इस चरण में 18-44 साल के बीच के लोगों को टीका लगेगा। शुरुआती कुछ समय में कोविन वेबसाइट पर कुछ परेशानी जरूर देखी गई, लेकिन फिर बाद में आसानी से रजिस्ट्रेशन होने लगा।

हालांकि रजिस्ट्रेशन करवा चुके कई लोगों को वैक्सीन के लिए अस्पताल की लिस्ट नहीं दिखाई दी। दिनभर लोग रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जताते रहे। सरकार ने बयान जारी कर ऐसी खबरों को बेबुनियाद बता दिया।

सरकार ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं, कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म क्रैश ही नहीं हुआ। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ आरएस शर्मा ने कहा कि हमने रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म पर एक दिन में लगभग 50 लाख लोगों का टेस्ट रजिस्ट्रेशन किया था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख