sawan somwar

कोरोना काल में वैक्सीन संकट: कहीं 45 प्लस को नहीं लग रहा पहला डोज तो कहीं 18 प्लस कर रहा टीकों का इंतजार

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (12:04 IST)
नई दिल्ली। कोरोना से जंग में बड़ा हथियार माने जा रहे वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में टीकाकरण पर रोक लग गई है। जहां टीके लग रहे हैं वहां भी लोगों को स्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं। कहीं 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगता है तो कहीं 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही टीका लग रहा है। एक और सरकार इस वर्ष के अंत तक सभी के टीकाकरण का दावा कर रही है तो दूसरी और कुल मिलाकर दो खुराक लगवाने के बीच के समय को बढ़ाया जा रहा है।
 
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को जानना चाहा कि क्या सरकार में बैठे लोगों को टीके के उत्पादन में नाकामी की वजह से खुद को फांसी पर लटका लेना चाहिए?

इन राज्यों में वैक्सीनेशन संकट : महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में टीकों की कमी की वजह वैक्सीनेशन सेंटरों पर ताले नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोवैक्सीन की सप्लाई ना होने की वजह से लोगों को पहली खुराक नहीं दी जा रही है इससे 45 प्लस वालों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा सके। 
 
कर्नाटक के पास भी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की डोज पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं है। इसलिए कर्नाटक में भी वैक्सीनेशन को रोका जा रहा है। वहीं, दिल्ली का कहना है कि उसके पास 18 से 44 साल वालों के लिए करीब 4  लाख वैक्सीन की डोज बची है।

महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक हैं, जहां एक-एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। छत्तीसगढ़ में 1028, हिमाचल प्रदेश में 14, झारखंड में 94, मेघालय में 6, नगालैंड में चार, पुडुचेरी में एक, त्रिपुरा में दो और तेलंगाना में 500 युवाओं को ही टीका लगा है।
 
 
गुजरात में 3 दिन नहीं होगा 45 प्लस का टीकाकरण : केंद्र सरकार द्वारा कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने के साथ ही गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण 14 मई से तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है।
 
राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र के फैसले के बाद टीकाकरण कार्यक्रम को संशोधित किया गया है, इसलिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 14 मई, 15 और 16 मई को नहीं किया जाएगा। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 17 मई को फिर से शुरू होगा।
 
मध्यप्रदेश में 45 प्लस को पहला डोज नहीं : मध्यप्रदेश में 13 मई से 45 प्लस वालों को वैक्सीन का पहला डोज नहीं लगाया जाएगा। वैक्सीन की कमी और दूसरा डोज लेने वाले की लंबी कतार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह बड़ा फैसला किया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए 45 प्लस वाले लोगों को टीके का पहला डोज नहीं मिलेगा, अभी सिर्फ उन्हीं लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाना है।

2 खुराकों के बीच का अंतर बढ़ा : भारत सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो खुराक लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि यह ‘‘विज्ञान आधारित फैसला है’’ और इस विश्वास के साथ लिया गया है कि इससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं होगा।

दिसंबर तक भारत के पास होंगे 216 करोड़ डोज : ऐसे में जब राज्य कोरोनावायरस के टीकों की कमी से जूझ रहे हैं, केंद्र ने गुरुवार को कहा कि अगस्त से दिसंबर के बीच 5 महीनों में देश में 2 अरब से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी, जो पूरी आबादी का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त हैं। केंद्र ने यह भी कहा कि रूस का कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक V अगले सप्ताह तक उपलब्ध होने की संभावना है।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

अयोध्या में सावन झूला मेले का आगाज, रामनगरी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, 28 अगस्त तक सजेगी झूलन विहार की छटा

​यूपी के अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, जेवरात लूटे, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

अगला लेख