sundarkand

अमरनाथ यात्रा के लिए Vaccination और कोरोना टेस्ट होगा जरूरी

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (13:10 IST)
जम्मू। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के दस्तक दिए जाने की सरकारी पुष्टि के बाद अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों के लिए कोरोना टेस्ट करवाना व टीका लगवाना अनिवार्य करने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इसके प्रति सिर्फ मंथन चल रहा है और अधिकाकरियों का कहना है कि इसके लिए नियम तय किए जा सकते हैं।
 
अगले महीने की एक तारीख से देश में यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू कश्मीर बैंक की 446 शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आरंभ होगा। फिलहाल पंजीकरण के लिए 15 से लेकर 75 साल तक की आयु के स्वस्थ लोगों को अनुमति दी जाएगी। इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए भी नियम बनाए गए हैं।
 
ऐसे में अब जबकि कोरोना ने देश के कई भागों में दूसरी लहर की दस्तक दी है, यात्रा में शामिल होने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए टीका लगवाना तथा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यात्रा में शामिल होने के लिए 60 से ऊपर वाले व्यक्तियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य हो सकता है, जबकि अन्य व्यक्तियों के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य हो सकती है। 
 
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के बकौल, अक्सर देखा गया है कि महामारी की प्रत्येक लहर का असर 3 से 6 महीनों तक रहता है। ऐसे में जबकि 28 जून को यात्रा आरंभ होने वाली है तो इसको लेकर चिंता प्रकट करना लाजिमी है।
 
हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के कारण यात्रा को इस बार भी टाल दिए जाने की संभानाओं से इंकार करते हुए अधिकारी कहते थे कि अगर परिस्थितियां बहुत ज्यादा खतरनाक हद तक पहुंचेगी तो ही उस स्थिति में ऐसा कोई निर्णय लिया जाएगा। पर फिलहाल सैद्धांतिक तौर पर यह फैसला लिया गया है कि अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वालों को यात्रा में शामिल होने से पहले टीका लगवा लिए जाने तथा टेस्ट करवाने का प्रमाण पेश करना होगा।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

अगला लेख