dharma sangrah
✕

Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में Corona से 1 दिन में 82 लोगों की मौत, 5898 नए मामले

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (18:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित 82 और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 5898 नए मामले सामने आए। प्रदेश में इस वक्त कुल 51317 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संक्रमित होने के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब बढ़कर 148562 हो गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में संक्रमित 82 और लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक इस वायरस से 3141 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 5898 नए मरीजों का पता लगा है। प्रदेश में इस वक्त कुल 51317 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संक्रमित होने के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब बढ़कर 148562 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को जांच का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया। मंगलवार को राज्य में 144802 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4941679 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन 51317 में से 25279 संक्रमित व्यक्ति घरों में पृथकवास में हैं।
अब तक 83575 व्यक्तियों ने घरों में पृथकवास के विकल्प को चुना है जिनमें से 58296 लोगों की घरों में पृथकवास की अवधि पूरी हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

CM योगी का बड़ा फैसला, 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी, 250 रुपए में 5 किलो का पैकेट

अगला लेख