suvichar
✕

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप ने Coronavirus को लेकर चीन पर साधा निशाना

Updated: रविवार, 5 जुलाई 2020 (11:44 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के स्‍वतंत्रता दिवस पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोनावायरस को लेकर चीन के खिलाफ एक और हमला बोला है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि चीन से वायरस के हमले से पहले अमेरिका बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहा था। इससे पहले भी ट्रंप कोरोना वायरस को लेकर चीन की कई बार आलोचना कर चुके हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि विदेशी जमीनों पर लगाए टैरिफ के प्रभाव ने अमेरिका को अगले कई दशकों तक के लिए फायदा दिलाया है और अब हम बड़ी ट्रेड डील कर सकते हैं। यह पहले नहीं था। जब कुछ देशों से अमेरिकी खजाने में खरबों डॉलर आ रहा था, उसी समय हम चीन से आए वायरस से प्रभावित हो गए। उन्होंने कहा कि हम अब गाउन, मास्‍क और सर्जिकल सामान बना रहे हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि वे भीतरी शत्रुओं- वामपंथियों, लुटेरों और आंदोलनकारियों से देश के ‘मूल्यों को सुरक्षित’ रखेंगे। 4 जुलाई का उनका भाषण उनकी सियासी रैलियों की तरह ही उल्हानों से भरा और झगड़ने की मंशा से लैस था।
 
इस अवसर पर ट्रंप ने पैराट्रूपर जवानों का प्रदर्शन देखा, कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य लोगों का अभिवादन किया और अपने आलोचकों तथा देश के इतिहास का कथित अपमान करने वालों को लताड़ा।
 
ट्रंप ने कहा कि हम कट्टर वामपंथियों, बागियों, आंदोलनकारियों, लुटेरों और ऐसे लोगों को हराने की दिशा में हैं जिन्हें यह अंदाजा ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम गुस्सैल भीड़ को प्रतिमाओं को गिराने की, हमारे इतिहास का सफाया करने की और बच्चों को सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा कराने की इजाजत कभी नहीं देंगे। हम 1492 में शुरू हुए जीवन जीने के अमेरिकी तरीके को बचाएंगे, उसकी रक्षा करेंगे। यह तरीका तब आया था जब कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी।’’
 
हालांकि इस दौरान उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा। माना जाता है कि अमेरिका में इस संक्रामक रोग के कारण करीब 1,30,000 लोगों की मौत हुई है।
 
देशभर के अधिकारियों ने अमेरिकी जनता से स्वतंत्रता दिवस समारोह के अपने उत्साह को काबू में रखने और भीड़भाड़ में नहीं जाने का अनुरोध किया है क्योंकि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इसके विपरीत ट्रंप ने लोगों को आतिशबाजी से लैस ‘विशेष शाम’ के लिए ललचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि रात में एयर-शो तथा आतिशबाजी देखने के लिए जो भीड़ नेशनल मॉल में एकत्र हुई, वह पिछले साल के मुकाबले कम थी।
 
अधिकतर लोगों ने मास्क पहन रखे थे और लोग भौतिक दूरी के नियम का पालन करते भी दिख रहे थे, जबकि ट्रंप के साउथ लॉन समारोह में लोगों ने मास्क नहीं पहन रखे थे और वे एक-दूसरे के करीब भी बैठे थे। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

अगला लेख