sawan somwar

अमेरिका ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन के मानव परीक्षण का दावा, कहा- मिले अच्छे संकेत

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (09:14 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर दुनियाभर में खौफ का माहौल फैला हुआ। इस बीच खबरें हैं कि अमेरिका ने कोरोना वायरस के वैक्सीन का पहले चरण का टेस्ट किया है। कोरोना से लड़ने वाले टीके का परीक्षण 3 लोगों पर किया गया। इन लोगों को एवरेंजर नाम दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि तीन लोगों पर इस वैक्सीन को टेस्ट किया गया है। कुल 45 लोगों पर इस वैक्सिन का परीक्षण किया जाना है। अमेरिका ने कहा कि इसके अच्छे संकेत मिल रहे हैं।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के वैक्सीन का परीक्षण किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोना के वैक्सीन का पहला मानव परीक्षण किया गया है। अमेरिका ने 3 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण किया है। 
मंदी के दौर में अर्थव्यवस्था : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था शायद मंदी से गुजर रही है। ट्रंप ने कहा कि हां शायद अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है लेकिन फिलहाल हम मंदी के बारे में नहीं बल्कि कोराना वायरस को लेकर चिंतित है। वायरस के खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल आएगा।
 
ट्रंप ने इसके अलावा सभी अमेरिकी नागरिकों से संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे के साथ मिलकर आवश्यक पदार्थों की कमी को दूर करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हम सब एक साथ मिलकर मजबूत रहेंगे और इस चुनौती का सामना करेंगे।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

अगला लेख