ramcharitmanas
✕

डोनाल्ड ट्रंप ने निभाया वादा, भारत भेजी 100 वेंटिलेटर्स की पहली खेप

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (18:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने मंगलवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए 100 वेंटिलेटरों की पहली खेप सौंपी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने यह जानकारी दी।
 
मई में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस ‘अदृश्य दुश्मन’ के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अमेरिका भारत को वेंटिलेटर देगा।
 
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव जनरल आरके जैन ने अमेरिकी राजदूत से आईआरसीएस राष्ट्रीय मुख्यालय में वेंटिलेटर की पहली खेप स्वीकार की।
 
भारतीय रेडक्रॉस ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए अत्याधुनिक वेंटिलेटर के उपहार के लिए अमेरिकी सरकार का शुक्रिया अदा करती है। इससे नाजुक स्थिति वाले मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा।
 
यूएसएआईडी (अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी) ने ये वेंटिलेटर मुहैया कराए हैं। एजेंसी ने बताया कि वेंटिलेटर की पहली खेप सोमवार को यहां पहुंची। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख