ramcharitmanas

अमेरिका की चेतावनी, वैक्सीन ले चुके लोग भी भारत की यात्रा से बचें

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (13:12 IST)
वॉशिंगटन। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अमेरिका के सेंट फॉर डिजीज कंट्रोल ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को ये हिदायत दी।
 
एडवाइजरी के अनुसार, ‘यात्रियों को भारत की किसी भी तरह की यात्रा से बचना चाहिए। भारत में कोविड के वर्तमान हालात को देखते हुए वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके लोगों को भी कोविड के वैरिएंट से खतरा है और वो संक्रमण फैला सकते हैं, इसलिए भारत जाने से बचें।‘
 
एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आपका भारत जाना जरूरी है, तो पहले वैक्सीन की पूरी डोज ले। मास्क पहने रखें, भीड़-भाड़ से बचें, 6 फीट की दूरी बनाएं रखें और हाथों को धोते रहें।
 
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन भी भारत से आने वाले लोगों पर बैन लगा चुका है। नए नियमों के मुताबिक सिर्फ ब्रिटिश और आइरिश लोग ही भारत से ब्रिटेन में दाखिल हो पाएंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया है।

कच्चे माले से निर्यात प्रतिबंध हटाने पर चुप्पी : व्हाइट हाउस ने कोविड-19 टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल से निर्यात प्रतिबंध हटाने के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के अनुरोध संबंधी सवाल का जवाब देने से सोमवार को इनकार कर दिया।

व्हाइट हाउस में सुबह कोविड-19 संबंधी जानकारी दिए जाने के दौरान और बाद में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सोमवार को इस संबंध में दो बार सवाल किया गया।
 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख